सोनभद्र के नवागत जिलाधिकारी से मिली टैक्स एडवोकेट्स की टीम।

 सोनभद्र के नवागत जिलाधिकारी से मिली टैक्स एडवोकेट्स की टीम। 





सोनभद्र। जनपद के नवागत जिलाधिकारी के आगमन पर  टैक्स एडवोकेट्स एसोसिएशन ने उनका हार्दिक स्वागत करते हुए उन्हें सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। एसोसिएशन की ओर से जारी सार्वजनिक संदेश में प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा गया कि नए जिलाधिकारी के नेतृत्व में जनपद में सुशासन, पारदर्शिता और प्रशासनिक व्यवस्था को एक नई दिशा प्राप्त होगी। इस दौरान अधिवक्ताओं ने पूर्ण विश्वास जताया कि प्रशासनिक प्रमुख के रूप में उनकी कार्यशैली से जिले के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। एसोसिएशन के सदस्यों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में व्यापार, राजस्व और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों में सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा।




 अधिवक्ताओं का मानना है कि प्रशासनिक स्तर पर होने वाले इन बदलावों से आम जनता के साथ-साथ जिले के व्यापारियों को भी बेहतर सुविधाएं सुलभ होंगी। अंत में टैक्स एडवोकेट्स एसोसिएशन ने जिलाधिकारी के उज्ज्वल और सफल कार्यकाल की कामना करते हुए जनपद के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रबल अपेक्षा व्यक्त की है। इस दौरान एडवोकेट अशोक कुमार श्रीवास्तव, पवन कुमार शर्मा, अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ओझा, महा सचिव शिवराम सिंह, सहसचिव विकास सिंह कुशवाहा, एडवोकेट संजय सिंह मौर्य, सुरेश कुमार, विजय यादव, विजय विश्वकर्मा, सतपाल सिंह, रविंद्र कुमार, रवि, राहुल मेहता सहित तमाम टैक्स एडवोकेट्स की टीम उपस्थित रही।









एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ